BIG BREAKING काशीपुर: ठण्ड में साधु की मौत..सूचना पर पहुची पुलिस ..

ख़बर शेयर करें

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 19.DECEMBER 2020 GKM NEWS काशीपुर में पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे साधु की देर रात ठंड में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्तक साधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त रामपुर के रहने वाले मनोज के रूप में हुई है। बता दे कि काशीपुर कोतवाली पुलिस को रोडवेज के समीप रहने वाले महाकाल नामक साधु ने सूचना दी कि साथ रहने वाले मनोज नामक साधु की मौत हो गई है जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मनोज के शव को कब्जे में लेकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर मौजूद अन्य साधु ने बताया कि मनोज रामपुर का रहने वाला था और पिछले तीन-चार साल से काशीपुर में रह रहा था। आज सुबह तड़के जब उसने मनोज को देखा तो उसका कंबल शरीर से अलग पड़ा था। जब साथ के साधुओं ने मनोज को जगाने का प्रयास किया तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वही मौके पर पहुंचे एसआई जावेद मलिक ने बताया कि साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

बाइट : जावेद मलिक …………. एसआई, कोतवाली काशीपुर

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *