BIG BREAKING : दिल्ली में उपद्रव के मास्टरमाइंड दीप सिद्धू समेत आठ पर इतने लाख का रखा गया.. इनाम

नई दिल्ली 03.FEBUARY 2021 GKM NEWS SHABAB SHEHZAD KHAN हिंसा में शामिल होने के आरोप में जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए सभी पर 50,000 रुपये इनाम की घोषणा की गई है.

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड की आड़ में दिल्ली में हुए बवाल पर पुलिस और सख्त हो गई है. पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू को हिंसा के आरोपी मानते हुए दिल्ली पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर दिया है, पुलिस की ओर से कहा गया है कि दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.
इसी के साथ इस हिंसा में शामिल होने के आरोप में जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए सभी पर 50,000 रुपये इनाम की घोषणा की गई है.

एक पुलिस टीम बिहार रवाना
दिल्ली पुलिस ने हिंसा की जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर बीके सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. एसआईटी टीम में तीन अन्य डीसीपी जॉय तुर्की, भीषण सिंह और मोनिका भारद्वाज भी शामिल है. उधर, पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने की सूचना मिली है.

दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है और एक टीम बिहार रवाना भी हो गई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..