

उत्तराखंड: केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश
उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. केदरानाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है …
उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. केदरानाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में …केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना आ रही है।
हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्क्यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।
खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं, पुलिस की एक टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से एविएशन कंपनियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
केदारनाथ में घना कोहरा
वहीं इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। तो इस कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो सकता है।
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी।
हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्क्यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि केदारनाथ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लिंचोली से टीम आधे घंटे में पहुंच जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त