Ad

बड़ी खबर : टोल मांगने पर कर्मचारी से भिड़े युवक, सुपरवाइज़र पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास.पिस्टल भी तानी..विडियो वायरल.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर/ किच्छा ऊधम सिंह नगर 19.JANUARY 2021 GKM NEWS रुद्रपुर किच्छा हाईवे पर लालपुर में मौजूद टोल प्लाजा पर एक क्रेटा पहुची.. जिस पर फास्टट्रैक कार्ड तक नहीं था .जब टोल पर मौजूद कर्मचारी के द्वारा गाड़ी चालक से टोल का पैसा मांगा तो वह उग्र हो गया और कहा कि पूरे देश में हमारा टोल कहीं नहीं लगता,

ADVERTISEMENTSAd

वही टोल के कुछ और कर्मचारी भी वहा आ गए और उधर सुपरवाइजर ने भी उस लड़के से निवेदन किया. कि आप कृपया टोल दें तो वह जबरन गाड़ी को टोल से पार करने की कोशिश करने लगा. इसके साथ ही टोल के सुपरवाइजर अनुराग से मारपीट पर उतारू हो गया. गाड़ी चढ़ाने तक का प्रयास कर दिया. जैसे तैसे सुपरवाइजर अनुराग ने खुद को बचाया.

उधर टोल के सभी कर्मचारियो ने मिलकर गाड़ी को घेर लिया लेकिन उसी वक़्त गाड़ी में सवार एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर बाहर आ गया. पिस्टल कर्मचारियों के ऊपर तान दिया. जिसके बाद टोल के सभी कर्मचारी इन सभी युवकों को पकड़कर पास ही में बने लालपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द दिया.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *