उत्तराखंड : वायरल Audio मामले में बड़ा एक्शन,थानाध्यक्ष सस्पेंड..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : वायरल ऑडियो के मामले में एसएसपी उधम सिंह नगर ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष पंतनगर को निलंबित कर दिया है।

पंतनगर मामले में एसएसपी ऊधम सिंह नगर का त्वरित एक्शन।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने थानाध्यक्ष पंतनगर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

प्रकरण में विस्तृत विभागीय जांच के दिए आदेश, जांच उपरांत दिया जाएगा दीर्घ दंड।

एएसपी/सीओ सिटी रुद्रपुर द्वारा आंतरिक तथ्यात्मक आख्या प्रेक्षित की गई थी।*

एसएसपीऊधम सिंह नगर की अधिकारियों / कर्मचारियों को सख्त चेतावनी।

यदि पद पर रहते हुए किसी अधिकारी / कर्मचारी द्वारा किसी पीड़ित, फरियादी, वादी, प्रतिवादी और महिला के साथ किसी प्रकार की अश्लील हरकतों की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ दीर्घ दंडात्मकत कार्यवाही की जाएगी।

जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर में बीते दिनों चल रहे महिला से अश्लील बातों के आरोप प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।


बता दें किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी। मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज पुनः विधायक बेहड़ प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *