बिचपुरी में बड़ी कार्रवाई : 64 बीघा भूमि अतिरिक्त सीलिंग घोषित..


बाजपुर –
तहसील प्रशासन बाजपुर ने ग्राम बिचपुरी में विवादित भूमि पर सख्त कार्रवाई करते हुए 64 बीघा भूमि को अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित कर दिया है। राजस्व विभाग ने मौके पर सूचना बोर्ड लगाकर स्पष्ट कर दिया है कि यह भूमि अब राज्य सरकार की संपत्ति है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन और उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा के आदेशानुसार की गई। सूचना बोर्ड में बताया गया है कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की सिविल अपील संख्या 662/1995 और हाईकोर्ट की रिट याचिका संख्या 2037/2000 में पारित आदेशों के अनुपालन में लिया गया है।
न्यायालय के आदेशों के तहत सीलिंग वाद संख्या 51/82 (1974-75) में पारित निर्णय के अनुसार ग्राम बिचपुरी की खाता संख्या 17, खसरा संख्या 6/2 कुल 4.047 हेक्टेयर (64 बीघा) भूमि को अतिरिक्त सीलिंग घोषित किया गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, कब्जा या हस्तक्षेप अवैध माना जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। इस दौरान तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय
CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..