Ad

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा : आग की चपेट में आने से 4 वन कर्मियों की दर्दनाक मौत,विभाग की गाड़ी भी राख..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है बिनसर सेंचुरी में एक बड़ा हादसा हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी वनाग्नि की चपेट में आने से 4 वनकर्मियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत। विभाग की बोलेरो जीप जलकर स्वाहा, जबकि ड्राइवर समेत 4 अन्य लोग आग में बुरी तरह झुलस भी गए हैं।


ऊत्तराखण्ड के जंगल इनदिनों कई स्थलों में धधक रहे हैं। नैनीताल के बाद अल्मोड़ा की बिनसर सेंचुरी में लगी आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। घने जंगलों के बीच आग बुझाने में जुटे फारेस्ट गार्ड ही आग की चपेट में आ गए। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने घटना से इनकार नहीं किया है। चारों को बेस अस्पताल लाया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही चल रही है। आग की चपेट में आने से वन विभाग की बोलेरा जीप भी स्वाहा हो गई। वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

आग में बुरी तरह झुलसे लोगों के बारे में डॉक्टर का कहना है कि एक 80% जल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलस चुके हैं ये सभी फायर वाचक पीआरडी जवांनो के साथ गाँव के लोग जबकि दो गाँव के और एक फायर वाचक और एक पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गयी वन क्षेत्रधिकारी ने बताया कि आज 3 बजे विनसर में आग लगने की सूचना पर मौके पर इन आठ लोंगो की टीम मौके पर गयी और हवा की तेजी के करण आग ने विकराल रूप लिया।

जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 4 लोग गंभीर घायल है। जिनको हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है।

बिनसर अपडेट :-

घटना में मृतक वनकर्मी के नाम आए सामने :-

दीवान राम- 35 (वन कर्मी)
करन आर्य- 21 (वन कर्मी)
त्रिलोक मेहता- 56 (वन कर्मी)और
पूरन मेहरा- 52 (पी.आर.डी.जवान)

घटना में घायल वनकर्मी :

कृष्ण कुमार- 21(वन कर्मी)
भगत सिंह भोज- 38(वन कर्मी)
कैलाश भट्ट- 44(वन कर्मी)और
कुंदन नेगी- 44(पी.आर.डी.जवान)

खबर अपडेट हो रही है

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *