भारी बारिश से भूस्खलन,नैनीताल हल्द्वानी हाईवे बंद_जेसीबी मशीनें हटा रही है मलवा_Video

उत्तराखण्ड के मुख्य पर्यटक स्थल नैनीताल को दिल्ली से जोड़ता एन.एच.बरसात के कारण कुछ कुछ समय बाद भूस्खलन के कारण बन्द हो रहा है। मुस्तैद एन.एच.ए.आई.विभाग उसे खोलने में देर नहीं लगा रहे हैं।
नैनीताल जिले में पिछले 48 से अधिक घंटों से बरसात हो रही है। इससे पहाड़ों को जाने वाले मार्गों में जगह जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है। आज सवेरे से हो रही बरसात से दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार भूस्खलन के चलते बाधित हो गया।
हल्द्वानी से नैनीताल को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में डोलमार के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलुवा आने से यातायात बाधित हो गया। मार्ग में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। दोगांव के समीप हुए इस भूस्खलन की सूचने मिलते ही संबंधित विभाग सक्रिय हो गया और
तत्काल जे.सी.बी.मशीन की मदद से मलुवे और बोल्डर को हटाने का काम शुरू हुआ।
उनके साथ ज्यूलिकोट पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। मार्ग खुलने के बाद वाहनों को उनके तय गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा। सवेरे भी इस मार्ग में दो गांव के समीप इसी तरह मलुवा आ गया था, जिसे समय रहते हटाकर मार्ग खोल दिया गया था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..