बोगनवेलिया के फूलों से निखरेगा भीमताल..


Bhimtal –
जनपद नैनीताल के भीमताल और सातताल झीलों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। आज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में झीलों की सुंदरता को नए आयाम देने की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि भीमताल झील के चारों ओर एक समान रंग के बोगनवेलिया फूलों के लगभग 3000 पौधे लगाए जाएं, जिससे झील का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक आकर्षक बन सके। यह पहल न केवल स्थानीय पर्यावरण को सशक्त करेगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भीमताल को एक नया आकर्षण केंद्र बनाएगी।
प्रशासन ने इस वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की योजना बनाई है। इसके तहत एक विशेष दिवस निर्धारित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
पौधों की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और शीघ्र बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि टेंडर अथवा GeM पोर्टल के माध्यम से आवश्यक पौधों का क्रय किया जाए। साथ ही, नगर पालिका भीमताल के अधिशासी अधिकारी (EO) को निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में जल्द से जल्द पत्रावली तैयार कर प्रस्तुत करें।
इसके अतिरिक्त, सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए नामित समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल झील क्षेत्र का निरीक्षण (रेकी) कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक, नगर पालिका भीमताल के EO, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_एक की मौत,दो की हालत नाजुक..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir