Bhimtal : पहली महिला नाविक, गीता _चप्पू थामे हौसले की कहानी..

उत्तराखण्ड के भीमताल में पहली बार एक महिला अपनी नाव से पर्यटकों को घुमाने का काम कर रही है। पर्यटक भी उनके साथ घूमने पसंद कर रहे हैं।
आपने, महिलाओं को टैक्सी, टैम्पो, रिक्शा, बस कंडक्टर आदि जिम्मेदारियों को संभालते तो देखा ही होगा। यूं तो महिलाएं शौकिया नाव चलाती हैं, लेकिन अब आत्मनिर्भर बनने की राह पर भीमताल की ये महिला नाविक बन पर्यटकों को चप्पू वाली नाव से घुमा रही है। अब ये महिला पर्यटकों को नाव से झील की सैर कराएगी और उन्हें भीमताल से जुड़ी कहानियां सुनकर अनसुने राज बताएगी।
गीता बिष्ट नामक इस अधेड़ उम्र की महिला ने अपने परिवार को सहारा देने के लिए नौकायन को स्वरोजगार के रूप में चुना। वो प्रतिदिन अपने परिवार को भोजन कराकर भीमताल झील में पहुंच जाती है और नाव लेकर पर्यटक घूमाने का नंबर आने का इंतजार करती हैं।
उनकी नाव में भीमताल झील का चक्कर लगाने के बाद पर्यटक विनोद सिरोही भी बेहद खुश नजर आए। वो कहते हैं कि ऊत्तराखण्ड की ये महिला बेहद हिम्मती और जुगारु है। यहाँ कई पुरुष गलत कामों में लगे रहते हैं, जबकी महिलाएं चुनौतीपूर्ण काम कर आजीविका कमा रही हैं। कहा कि गीता ने उन्हें बहुत अच्छी तरह से घुमाया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : पहली महिला नाविक, गीता _चप्पू थामे हौसले की कहानी..
न्याय, समानता और बंधुत्व का संकल्प, संविधान की ताक़त, कुमाऊँ पुलिस की प्रतिबद्धता : आई जी रिधिम
उत्तराखंड : सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (संशोधन) अध्यादेश 2026 लागू किया..
माँ नयना देवी मंदिर का वायरल Video बना चर्चा का विषय, प्रबंधन की लापरवाही आई नजर..
इंस्पिरेशन स्कूल में भावुक विदाई : 12वीं के स्टूडेंट्स को नई उड़ान की शुभकामनाएं