

हल्द्वानी : ज्योलिकोट के चोपड़ा गांव निवासी भीम सिंह रावत(55) की अंगनार (मधुमक्खी परिवार का बड़ा रूप, खतरनाक माना जाता है) के काटने से मौत हो गयी। वह कल यानी रविवार को करीब 2:30 बजे बगीचे में फल तोड़ रहे थे कि अचानक उन पर अंगनार के झुंड ने हमला कर दिया और भीम सिंह को बुरी तरह काट लिया।
गंभीर रूप से घायल भीम सिंह को परिजन ज्योलिकोट के प्राथमिक उपचार केंद्र ले गये जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उनको हल्द्वानी के बेस हॉस्पिटल लेकर आये यहां से उनको उनको सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन भीमसिंह के शव को लेकर ज्योलिकोट को रवाना हो गये हैं। मेहनत मजदूरी और स्वरोजगार से जुड़े चोपड़ा गांव निवासी भीम सिंह की असमय मौत से परिवार में ग़मनाक माहौल है। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं जिसमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गलत तरीके से बनाए भारत के दस्तावेज़, नैनीताल में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट सख्त
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आ रहे हैं
बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम_पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
लागत ना बढ़े इसलिए हर प्रोजेक्ट तय समय में पूरा करें : मुख्य सचिव
एलपीजी गैस को लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन का बड़ा बयान_Video