Ad

नामांकन दाखिल करने से पहले CM धामी पहुंचे कुल देवता के मंदिर, बोले जनता देगी आशीर्वाद..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कराने जाने से पहले नगरा तराई गांव स्थित अपने कुल देवता के मंदिर में गए. जहां उन्होंने कुल देवता का आशीर्वाद लिया. वहीं नामांकन के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने टीका लगाकर दही खिलाया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह चंपावत से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. चंपावत देवों की भूमि है. उन्हें विश्वास है कि चंपावत की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी. चुनाव जीतने के बाद उनका प्रयास रहेगा कि वह चंपावत को आदर्श विधानसभा बनाएं.

ADVERTISEMENTSAd

31 मई को होगा चुनाव
चंपावत सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है. चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी कर दी गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया की उपचुनाव के लिए 11 मई तक नामांकन किए जायेंगे. वहीं 17 मई तक नाम वापसी हो सकती है. इसके अलावा 31 मई को मतदान और 3 जून को मतगणना होगी. जिसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है. उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का चयन कर लिया गया है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *