Haldwani : सप्लाई से पहले पुलिस के शिकंजे में रियासत_बैग से निकली तमंचों की खेप..


पुलिस SOG की फील्डिंग में पकड़ा गया रियासत
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और चोरगलिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को एमवीआर गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष)
निवासी – ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर।
बरामदगी
02 देशी तमंचे (12 बोर) एवं 06 जिंदा कारतूस
06 देशी तमंचे (.315 बोर) एवं 04 जिंदा कारतूस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लाता था, किन लोगों तक इनकी सप्लाई करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गोरापड़ाव डकैती की परतें खुलीं, एयरपोर्ट के पीछे से दबोचे गए क्रिमनल_ नकदी और हथियार मिले
धरना स्थगित, आंदोलन खत्म नहीं_14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा
रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..