बेदख़ल बेटे ने माँ और गर्भवती भाभी पर किया जानलेवा हमला ,मुकदमा दर्ज…


उत्तराखंड के नैनीताल में बेदखल बेटे ने घर घुसकर माँ और गर्भवती बहु पर आत्मघाती हमला किया जिसका माँ ने मुकदमा दर्ज किया है । मल्लीताल निवासी प्रार्थनी माँ शाहीन खान ने मल्लीताल कोतवाली में अपने छोटे बेटे हासिम खान उर्फ ‘हनी ठाकुर’ के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने और जन से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 323, 504 और 506 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
माँ ने शिकायत में कहा है कि हासिम ने उनके घर पहुंचकर अचानक उनपर जानलेवा हमला कर दिया और उनके पेट में लात घूसों से कई वार किये, इस दौरान उनकी गर्भवती पुत्र वधु के उन्हें बचाने की कोशिश की तो हासिम ने उसे भी पीट दिया । इतना ही नहीं हासिम ने उनकी पुत्र वधु को भद्दी भद्दी गालियां भी दी । इस बीच बड़े बेटे मंजर खान और पिता नजर खान के घर पहुंचने के बाद हासिम गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से चला गया । प्रार्थनी शाहीन खान ने खुद और पुत्र वधु को जान का खतरा बताया है । उन्होंने, कोतवाली पुलिस से अपने बेदखल छोटे बेटे के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है ।
वरिष्ठ पत्रकार कपल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव