पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..


देहरादून। दो दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 से 13 सितंबर के बीच कई पर्वतीय जिलों में तेज़ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
11 सितंबर को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं 12 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी तथा 13 सितंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। नैनीताल, भीमताल, भवाली और मुक्तेश्वर में घने बादल और कोहरे के साथ तेज बारिश की संभावना है।
वहीं पिथौरागढ़ और बागेश्वर के संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। भागीरथी और भिलंगना नदियों के जलस्तर पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों और यात्रियों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update