बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खिची…सीसीटीवी में हुआ कैद..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 30.10.2020 GKM NEWS बाज़पुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते हैं। यही कारण है कि बाज़पुर में घर का पता पूछने के बहाने बाईक सवार दो युवक वृद्ध महिला के गले पर झपट्टा मारकर दो तोले की सोने की चैन छीनकर फरार हो गये।
दिनदहाड़े आबादी वाली गली में चैन स्नेचिंग की इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। वहीं चैन स्नेचिंग की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं। बता दें कि बाजपुर निवासी तारा देवी बाजार जा रही थी कि वार्ड नंबर 4 स्थित पीपल वाली गली में एक युवक ने तारा देवी को रोककर किसी व्यक्ति उनके घर का पता पूछा।
जिसके बाद युवक ने वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर उसके गले से दो तोले की चेन छीन ली और कुछ दूरी पर बाइक सवार अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया। वृद्ध महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वही चेन स्नेचिंग की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसके उपरांत वृद्ध महिला के पुत्र सुबोध गुप्ता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि चैन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है जिसकी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर ली गई है और युवकों की पहचान करने के लिए पुलिस टीम कार्य कर रही है उन्होंने कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट : दीपशिखा अग्रवाल ………………. सीओ बाज़पुर





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..