Ad

बागेश्वर उपचुनाव – कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

बागेश्वर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थामा

2022 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर पार्टी में किया स्वागत

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कराया रंजीत दास को पार्टी में शामिल।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पिछले विधानसभा चुनाव में बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब बागेश्वर का उपचुनाव भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजपुर के विधायक खजान दास, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रवक्ता विनोद सुयाल तथा मधु भट्ट उपस्थित थे।

आपको बताते चलें बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए भाजपा ने तीन नाम पैनल संसदीय बोर्ड को भेज दिए हैं। 15 अगस्त तक पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया हो सकती है। इसी दिन भाजपा की एक बड़ी चुनावी सभा भी होगी।

बृहस्पतिवार को चुनाव अभियान समिति ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा भेजे गए पांच संभावित नामों पर विचार किया। इसमें तीन नामों का पैनल तैयार किया। बताया जा रहा है कि इस पैनल में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, पुत्र गौरव दास और दीपा आर्य का नाम शामिल है। दीपा आर्य जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चंदन राम दास की पत्नी या बेटे में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है। इसका खुलासा 15 अगस्त हो सकता है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, शीघ्र ही पार्टी संसदीय बोर्ड नामों पर विचार कर उम्मीदवार की घोषणा कर देगा। संगठन ने प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और जनभावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार तय किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *