नाबालिक से किया दुष्कर्म का प्रयास..किया विरोध तो काटी नाक..मामला दर्ज..

बागेश्वर 18.November 2020 GKM NEWS बागेश्वर में एक अजीब मामला सामने आया है जहा एक व्यक्ति ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया,इसके साथ ही नाबालिक के विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिक की नाक काटली.. दुस्साहसिक मामला बागेश्वर के काफलीगैर तहसील के एक गांव से सामने आया है। उधर आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पीड़िता नाबालिग के माता-पिता को घायल किया और उनसे लूटपाट भी की..
उधर पुलिस ने कई धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के एक गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट डाली। किशोरी के माता-पिता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट
घटना में नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार, संजय मनकोटी पर आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी है।तहरीर में आरोपियों पर सोने के जेवरों के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप है। मामले में एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन