बाज़पुर : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..इनामी बदमाश को पकड़ा..देखे विडियो

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर GKM NEWS 29. JANUARY 2021 बाजपुर पुलिस ने 3 वर्षों से फरार चल रहे इनामी बदमाश को एसटीएफ की टीम के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि वर्ष 2008 में बाजपुर की दैनिक जमा योजना सोसाइटी में एक लाख 26 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने मुकेश कुमार और उसके एक साथी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था जबकि घटना का मुख्य आरोपी मुकेश कुमार पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा था।

जिस पर पुलिस टीम ने 2500 का इनाम भी रखा हुआ था। वही बाजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश कुमार पीलीभीत में घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर बाजपुर पुलिस ने एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मुकेश कुमार को पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि उधम सिंह नगर पुलिस फरार चल रहे इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए सक्रिय है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार इनामी बदमाशों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। बाइट : प्रमोद कुमार …………… एएसपी काशीपुर




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त