

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक शख्स ने पीछे से आकर दूसरे शख्स को दिन दहाड़े गोली मार दी और फरार हो गया. इस खौफनाक वारदात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स रास्ते पर चलता नजर आ रहा है तभी पीछे से एक पिस्तौल लेकर शख्स उसके पास आता है और उस पर गोली चला देता है. इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते शख्स तुरंत ही वहां से भाग गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को हॉस्पिटल में भर्ती किया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सीलमपुर के खबरी मार्केट के ई ब्लॉक का है. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे 35 वर्षीय शहनवाज सीलमपुर के खबरी मार्केट से गुजर रहा था. इसी दौरान उसके ऊपर एक अज्ञात शख्स ने पीछे से हमला किया. शख्स ने शहनवाज के बिलकुल करीब आकर उसे गोली मार दी. यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस वक्त शहनवाज को गोली मारी गई उस वक्त रास्ते पर कई और लोग मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को इस वारदात की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जेपीसी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. इसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम ने जांच की और सभी संभव सबूत इकट्ठा किए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली. फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गोली मारने वाले शख्स के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया है. बताया जा रहा है घायल शहनवाज झूला चलाने का काम करता है. शहनवाज को इस वारदात में सिर के बायीं ओर गोली मारी गई है. शुरुआत में जेपीसी हॉस्पिटल में उसका ट्रीटमेंट किया गया लेकिन हालात बिगड़ने पर उसे एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..