

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। जिसमें नैनीताल रोड पर खतरनाक तरीके से ऑडी और बीएमडब्ल्यू कारों को दौड़ाया जा रहा था।
वायरल वीडियो का एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ नितिन लोहनी को कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी दौड़ाने पर बनभूलपुरा निवासी आदिल पुत्र जमाल, सिकंदर पुत्र जमाल और सामी के खिलाफ चालानी कारवाही अमल में लायी गयी है।
बताया जा रहा है फेमस होने की चाहत में युवकों द्वारा नैनीताल रोड पर खतरनाक तरीके से गाड़ियों को ड्राइव किया गया जिसके चलते बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि कोई अनहोनी की घटना नहीं हुई।
फेमस होने की चाह में थाने लाये गये तीनों वाहन चालकों की पुलिस ने सख्त वार्निंग दी है। यहां पुलिस ने युवकों की चाहत पूरी करते हुए फेमस भी कर दिया है।वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं। कि फेमस होने भूत पुलिस ने किस तरह उतारा।
एसएसपी नैनीताल ने क्लियर मैसेज दिया है की अराजकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसी हरकतों से न केवल स्वयं बल्कि दूसरों के लिए भी लोग खतरा बन सकते हैं।
नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
नोट : यहां बताते चलें की अलग-अलग त्योहारों पर हल्द्वानी में सड़कों पर युवकों द्वारा इस तरह का चलन कोई नई बात नहीं है। इसमें राजनैतिक रैलियों से लेकर छात्र संघ चुनाव के मौके पर हुड़दंग भी शामिल है अब आगे देखना यह है कि अन्य मौकों पर भी इस तरह की हरकत पर पुलिस यही कार्रवाई अमल में लाती है या नहीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..