

हल्द्वानी – नैनीताल : वीकेंड के दौरान शनिवार और रविवार के लिए नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों की ओर आ रहे पर्यटकों एवम अन्य वाहन चालकों के लिए नैनीताल पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 18 मई से यातायात प्लान लागू हो जाएगा जो 19 मई की तक लागू रहेगा। यह प्लान खासतौर से यातायात को सुचारू रखने और जाम की समस्या से बचाने के साथ ही आम जनमानस की सुविधा के लिए किया गया है।
वीकेंड यातायात प्लान दिनांक-18/19.05.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल
शहर हल्द्वानी से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमताल रोड में प्रवेश करें।
नोट- यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन