ध्यान दें – कल हल्द्वानी में इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था,देखें रूट डायवर्जन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान दिनांक-30.03.2023 को समय प्रातः 09:00 बजे से 21:00 बजे तक लागू रहेगा।

?बडे वाहनों का डायवर्जन

? रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बडे़ वाहनों को पंचायतघर/शीतल होटल/ टीपी नगर ति0 होते हुए तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।


? बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे वाहनों को तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
? कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को लालडॉट ति0 से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स ति0 होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा। जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।


? भीमताल/नैनीताल की ओर से आने वाले एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त बड़े वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से पनचक्की चौराहे से लालडॉट बाईपास होते हुए कालाढूंगी रोड में भेजा जायेगा।


? भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को नारीमन ति0 काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति0 होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
? गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।


रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन


? रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज/निजी/सिडकुल की बसों को शीतल होटल/ टीपी नगर ति0 से डायवर्ट कर तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति0 काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
? बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को तीनपानी ति0 से गौला बाईपास होते हुए नारीमन ति0, काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
? कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को लालडॉट ति0 से होते हुए पनचक्की ति0 से हाईडिल/कॉलटैक्स ति0 से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
? रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौलाबाईपास से भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के केमू स्टेशन से आगे जाने पर रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली समस्त बसों को वर्कशॉप लाईन होते तिकोनिया चौराहे से गन्तव्य को भेजा जायेगा।
? रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टे0 ति0 से तिकोनिया होते हुए हाईडिल ति0 नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडॉट से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।


? छोटे वाहनों का डायवर्जन

? बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति0 से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति0 काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गॉधी इण्टर कॉलेज ति0 से डायवर्ट कर एफ0टी0आई0 तिराहा से आई0टी0आई0 तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल ति0/कालटैक्स ति0 नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा। कालाढूंगी तिराहा से समस्त वाहनों को कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।
? रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आई0टी0आई0 तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा/नबावी रोड तिराहा होते हुए पनचक्की ति0 से हाइडिल ति0/कालटैक्स ति0 से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
? कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए/अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल कॉ0 बैंक तिराहा से नैनीताल रोड/पनचक्की ति0 से कॉलटैक्स ति0/हाईडिल ति0 होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
? नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
? रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *