

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की तरफ से जारी पत्र के अनुसार ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जर्नल को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सहमति दे दी गई है।

भारत के राष्ट्रपति की तरफ से जारी पत्र के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति की जा रही है। लंबे समय से लंबित जजों की नियुक्ति को 27 अप्रैल के पत्र के बाद तय माना जा रहा है। न्यायालय में कुल 11 जजों की स्ट्रेंथ है, जिसमें से न्यायालय में वर्तमान में केवल पांच जज ही उपलब्ध थे।

आज तीन नए जजों के आने के बाद ये संख्या आठ तक पहुंच जाएगी। इसके बाद न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई में कुछ तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।

केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षरों वाले पत्र में राष्ट्रपति की ओर से कहा गया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, अधिवक्ता पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक भारती शर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालनी है।
उच्च न्यायालय को मिले इन तीनों जजों का शपथग्रहण शुक्रवार सवेरे दस बजे होने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..