

नैनीताल जिले में कल स्कूलों की छुट्टी का सोशल प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर फर्जी आदेश वायरल हुआ है। आपको बता दें जिला प्रशासन द्वारा 17 अगस्त को छुट्टी का ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। बल्कि पुराने आदेश को ही किसी शरारती तत्व ने एडिट करके उसे वायरल कर दिया है जिला प्रशासन ने इसका खंडन किया है।

वायरल फ़र्ज़ी लेटर में 17 अगस्त को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए छुट्टी का आदेश जारी हुआ है आपको बताते चलें ऐसा ही एक फर्जी आदेश 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर जारी कर स्कूलों में छुट्टी की भ्रामक अफवाह फैलाई गई थी अब एक बार फिर 17 अगस्त को स्कूलों के अवकाश का फ़र्ज़ी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है । अब इसे दुस्साहस कहें या शरारती तत्वों की हिम्मत कि उनके अंदर पुलिस या प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ नहीं दिख रहा है।
देखना अब यह है कि प्रशासन इस तरह की गतिविधि करने वालों के खिलाफ क्या एक्शन ले पाता है।
14 अगस्त को भी वायरल किया गया था स्कूलों की छुट्टी का फर्जी लेटर




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani