चारधाम यात्रा में एक और हादसा, टैम्पो ट्रेवलर खाई में गिरने से 2की मौत, कई घायल..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं देर रात उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थान कोपाग बैंड के पास एक टेंपो ट्रेवल वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान कोपाग बैंड के पास लगभग 12:20 बजे रात्रि को एक यात्री टेंपो ट्रेवल वाहन संख्या यूके 07 पीठए-4832 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

वहीं सूचना मिली की उक्त वाहन में वाहन चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। उक्त घायलों को आप तथा पुलिस हर्षिल द्वारा सेना चिकित्सालय हर्षिल में लाया गया। जिसमें से उपचार के दौरान एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई। तथा अन्य 13 लोगों को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात चिकित्सकों द्वारा जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी हेतु रेफर कर दिया गया है।जिसके पश्चात उक्त घायलों में से 2 गम्भीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 1 अर्नव महरीती पुत्र श्री डा० अनुप्रिया उम्र (14) वर्ष, 2. विशाली पत्नी, प्रवीण नायर उम्र 45 वर्ष को हायर सेन्टर देहरादून हेतु रेफर किया गया तथा 01 घायल व्यक्ति वेकंटेश पुत्र, गणेश को डिस्चार्ज किया गया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य भर्ती घायलों का उपचार किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान

. अलका एक बोटे पत्नी डा० वेंकेटेश बोटे उम्र 45 वर्ष निवासी ओरंगाबाद।

2. माधवन।

घायलों की पहचान

. उमा पाटिल, पत्नी प्रवण पाटिल, उम्र 43 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र।

अर्नव महरोती पुत्र, डा अनुप्रिया, उम्र 14 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र।

3. सक्सी शिंदे पुत्र, प्रदीप शिंदे, उम्र 25 निवासी प्लाट न०.502 औरंगाबाद महाराष्ट्र।

4. अर्चना शिंदे पत्नी, प्रदीप शिंदे, उम्र 48 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र।

5. अजया महाजन पुत्र, प्रणाव पाटिल, उम्र म निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र. अनुप्रिया महर्षि पुत्री, सनुप्रिया महर्षि निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र।

. सुधा पंवार पत्नी, अनिल पवार, उम्र 46 वर्ष निवासी पूर्ण महाराष्ट्र

8. सुभाष सिंह राणा पुत्र, जटाशंकर, उम्र 41 वर्ष निवासी मानपुर उत्तरकाशी।

9. डा० वेकंटेश पुत्र, डा० गणेश, उम्र 43 निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र।

10. वशाली परित पत्नी, प्रवीण नायर, उम्र 46 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात।

11. औरा पुत्र, डा हेमन्त, उम्र 10 वर्ष निवासी औरंगाबाद।

12. रजनेश सेटी उम्र 40 वर्ष निवासी दिल्ली।

13. जितेन्द्र सिंह पुत्र, हरवंश सिंह, निवासी प्रेमनगर देहरादून (वाहनचालक)।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *