Ad

Alert – उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार,इन जिलों में छुट्टी के आदेश..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मंगलवार यानी 23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चम्पावत, देहरादून जिले और पिथौरागढ़ में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने नैनीताल समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की है।

ADVERTISEMENTSAd

इसका अनुपालन करते हुए जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल मंगलवार 23 जुलाई 2024 को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। इसके दायरे में आंगनबाड़ी केंद्र भी आएंगे।

पिथौरागढ़ – भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22.07.2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल के जनपदों में दिनांक 23.07.2024 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 23.07.2024 (मंगलवार) को जनपद पिथौरागढ अन्तर्गत संचालित कक्षा 01 से 12 तक समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिषदीय पूरक परीक्षा सम्पन्न होंगी।

भारी से बोहत भारी बारिश की चेतावनी

तीन जिलों के लिए रेड, चार में ऑरेंज और तीन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़, भूस्खलन, भू-कटाव और भू-धंसाव जैसे हालात पैदा होने की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक 25 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। यहां पर रेड अलर्ट रखा गया है। पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में भारी बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह नदी नालों और गधेरों से दूरी बनाए रखें साथ ही भूस्खलन की संभावना के मद्देनज़र पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचने की हिदायत दी गयी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें। साथ ही भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्कता बरतें। इसके अलावा खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें।

मौसम विज्ञान केंद्र और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी भारी से भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते मंगलवार को देहरादून जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 23 जुलाई को शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाए। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी स्कूल बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *