AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani


हल्द्वानी। मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों में लापरवाही मिलने पर 6 स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU प्रभारी म0उ0नि0 सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों के दस्तावेज और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान कई सेंटरों में ग्राहक रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज नहीं करने और कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन नहीं कराने की बात सामने आई।
पुलिस ने ग्रीन टी स्पा, लुक थाई स्पा, गोल्डन स्पा, फॉरएवर स्पा, योर्स स्पा और क्लाउड 9 स्पा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।
पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने और प्रत्येक ग्राहक का पूरा व सही विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अनदेखी पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पा सेंटरों समेत ऐसे प्रतिष्ठानों की निगरानी और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप