ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया


देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपने दो अहम संगठनात्मक पदों से हटने का ऐलान कर उत्तराखंड की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। यह फैसला उनके पूर्व OSD और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना के आवास पर ED की कार्रवाई के बाद सामने आया है।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटना चाहते हैं। उनका कहना है कि जब राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, तब उनके करीबी सहयोगी पर लगे आरोपों की वजह से पार्टी की मुहिम कमजोर नहीं होनी चाहिए।
हालांकि, रावत ने चंदन सिंह जीना का बचाव करते हुए उन्हें मेहनती, सभ्य और विनम्र व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती या OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें इस बात पर शर्मिंदगी होगी, लेकिन फिलहाल वह इन आरोपों पर भरोसा नहीं करते।
रावत का यह कदम एक ओर पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी राजनीति से खुद को अलग रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर ED की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के भीतर और उत्तराखंड की सियासत में इसके राजनीतिक असर को लेकर भी चर्चाएं हैं।कांग्रेस के खेमे में हलचल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…
स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क से ही बेहतर इलाज,ये कंडीशन समय की जरूरत : सुरेश भट्ट