

उत्तराखण्ड में धारचूला से लिपूलेख जाने वाले मोटर मार्ग में बुधवार को भारी भूस्खलन कैमरे में कैद हुआ है। इस हादसे में सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहन बाल बाल बच गए। भूस्खलन रुकने के बाद मार्ग से मलुवा हटाकर मार्ग को दोबारा खोला गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शनों वाले मोटर मार्ग में आज भारी भूस्खलन देखने को मिला। इस क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण के लिए बोल्डरों की ब्लास्टिंग और पहाड़ों की कटिंग चल रही है। इन पहाड़ियों में बन रहा मार्ग भारत की सीमा को सीधे चीन, तिब्बत और नैपाल की सीमाओं से जोड़ता है।
बताया जा रहा है कि दोपहर में पहाड़ से मलुवा और मिट्टी खिसककर नीचे गिरने लगी। माहौल में खतरा भांपते ही मार्ग निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने दोनों तरफ से आ जा रहे ट्रैफिक को कुछ दूरी पर रोक दिया गया। देखते ही देखते पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गई। पहाड़ी से गिरे बोल्डरों के साथ धुन्ध आ गई। पहाड़ी का मलुवा मार्ग के नीचे बहने वाली काली नदी में जा गिरा।
इस मार्ग के बंद होने से मार्ग के दोनों ओर गाड़ियां की लंबी लंबी कतारें लग गई। कुछ देर बाद पत्थर और मलुवा गिरना बंद होने के बाद सड़क से मलुवा उठाकर मार्ग को दोबारा सुचारू किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..