आदि कैलाश यात्रा 2025 हुई शुरू,पहला जत्था भीमताल से रवाना


नैनीताल : आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा बुधवार को भीमताल के टीआरसी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर ने यात्रियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
यात्रा में 13 पुरुष यात्री और 07 महिला यात्री शामिल है। दल में 6 महाराष्ट्र से, 7 तमिलनाडु से और 7 उत्तराखंड से श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। किसी के लिए यह यात्रा पहली यात्रा और कई लोग तीसरी बार इस यात्रा में पहुंच कर आध्यात्मिक यात्राओं का अनुभव ले चुके है।
इस वर्ष की यात्रा विशेष मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद इस यात्रा के प्रति लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर ने यात्रियों को बताया कि केएमवीएन की ओर से हर साल आदि कैलाश यात्रा कराई जाती है। तोमर ने कहा कि इस बार यात्रा के 12 बैच है और अभी तक 119 बुकिंग यात्रियों की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, गोल्ज्यू देवता मंदिर अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना करेंगे।
तोमर ने कहा कि केएमवीएन की ओर से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में शामिल होकर विशेष अनुभूति प्राप्त हो रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान