प्रचंड विद्वान अहंकारी महाराजा रावण का अहंकार चूर-चूर..Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा की रामलीला में आज महाराजा लंकेश को पराजित कर प्रभु श्रीराम ने असत्य पर सत्य की जीत दर्ज की। रावण वध को साक्षात करने के लिए नैनीताल और आसपास के हजारों लोग मैदान में मौजूद हुए। बढ़ती ठंड की वजह से लोग जैकेट और ऊनि स्वेटरों में पहुंचे।
नैनीताल में सर्द मौसम के बीच आज रामलीला सम्पन्न हुई। श्रीराम सेवक सभा की इस रामलीला को मल्लीताल बाजार के रामलीला स्टेज में आयोजित किया जाता है। अन्त में रावण वध के मौके पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आयोजन भारी पुलिस सुरक्षा के बीच फ्लैट्स मैदान में होता है।
गुरुवार सवेरे से दोपहर तक बरसात के कारण रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण का पुतला भीग गया। बड़ी ठंड के कारण दर्शक गर्म कपड़ों में दिखे। राम की सेना मैदान में बनाए गए स्टेज पर पहुंची और राम पूजन, वंदना के साथ पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया। प्रचंड विद्वान रावण ने लक्ष्मण को रीति नीति का ज्ञान दिया। नगर पालिका भवन को भी विद्युतीकरण कर राष्ट्रध्वज का रंग दिया गया था। अहिरावण की परिजय के बाद रावण और राम युद्ध हुआ।
मैदान के बीचों बीच बने 51 फीट ऊंचा अहंकारी रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण का पुतला अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में दहन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आमजन को दूर किया गया।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, सभा के अध्यक्ष मंनोज साह, सचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी ‘मोंटू’, ललित तिवारी गिरीश जोशी, विमल चौधरी, मोहित साह, विक्रम साह, भीम सिंह कार्की, आदि बड़ी संख्या में सभा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
आयुक्त दीपक रावत, आई.ए.एस.विनीत तोमर, एस.पी.जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal