तोता घाटी में हादसा,गहरी खाई में गिरी पिकअप_दून के तीन युवकों की मौत..


उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तोता घाटी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें देहरादून के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, डोईवाला (देहरादून) निवासी मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (25), प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (25) और ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (24) बीती 25 अक्टूबर की रात एशियन पेंट्स के गोदाम, कुआंवाला से पेंट और पुट्टी का सामान लेकर गोपेश्वर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें 26 अक्टूबर की सुबह गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे।
सोमवार सुबह मोहन सिंह की मां बबली कौर ने पुलिस चौकी बछेलीखाल में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटे का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। अंतिम मोबाइल लोकेशन साकनीधार क्षेत्र में मिली थी।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एसआई दीपक लिंगवाल पुलिस बल और परिजनों के साथ साकनीधार क्षेत्र में पहुंचे। तलाशी के दौरान तोता घाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए दिखाई दिए। नीचे खाई में देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला। करीब 250 मीटर गहराई में एक पिकअप वाहन के अवशेष दिखाई दिए।
इसके बाद एसडीआरएफ व्यासी टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई से तीनों युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..