AAP के दीपक बाली ने थामा भाजपा का दामन..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश में बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दीपक बाली ने भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें दीपक बाली ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे, जिन्हें भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा ने पराजित किया था। गत दिवस ही दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपक बाली को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *