

सोशल मीडिया पर सांड पर सवारी करते हुए युवक की वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है सांड पर बैठकर सवारी करने का ये वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले ये वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा था। लेकिन जांच पड़ताल के बाद पता चला मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो ऋषिकेश का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है। एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। युवक के बारे में जानकारी हासिल करने पर पता चला कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..