

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 मार्च से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बर्फबारी और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 मार्च को भारी वर्षा और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से समूचे राज्य में बादल छाए रहने वाले हैं और 2800 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की अगर मानें तो 2 मार्च को समूचे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है इस दौरान मध्यम से भारी बर्फबारी के कारण 2800 मीटर से ऊपर के स्थानों पर सड़कों के बंद होने की संभावना है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में कई जगह पानी की पाइपलाइन के फटने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चमोली में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से औली में काफी बर्फ जम गई है। इसके बाद पर्यटक भी अच्छी खासी संख्या में औली पहुंच रहे हैं। बुधवार को मौसम सामान्य रहा और दिन भर चटख धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
बर्फबारी रुकने के बाद बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ हटाने का काम किया गया। बदरीनाथ हाईवे पर राडी बैंड से आगे लगभग 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है। उधर मलारी हाईवे पर भी कई फीट जमा हो गई है। हनुमान चट्टी से आगे पहले 2 किलोमीटर तक बर्फ हटा दी गई थी लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी से हाईवे पर फिर से बर्फ जमा हो गई जिसे हटाने के लिए कार्रवाई की गई।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..
उत्तराखण्ड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा और मजबूत..