उत्तराखंड : हाइवे पर कावड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत कई घायल..


उत्तराखंड : बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र में कांवरियों से बड़ा ट्रक पलट गया है। ट्रक पलटने से कई कांवड़िए घायल हुए हैं। यह सभी ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रक हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलट जाने से कई कावड़िया घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के बीच में कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया। वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। कुछ की हालत गंभीर है।

सभी ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि ट्रक में कुल 15 कावड़ यात्री सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। 14 लोग घायल है। जिसमें से चार गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा ऋषिकेश टिहरी मार्ग पर जाजल-तछला के पास हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची है। इसके अलावा कुछ डॉक्टर भी मौके पर मौजूद हैं, जो घायल लोगों का इलाज कर रहे हैं। कुछ घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। राहत को बचाव कार्य में पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..
14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…
बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..
हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .