

उत्तराखंड के नैनीताल में ब्रिटिशकालीन बैंड स्टैंड के बगल की दीवार भूस्खलन की भेंट चढ़ गई। बैंड स्टैंड से रिंक हॉल के मध्य लंबे समय से दरार आने के कारण मार्ग को प्रतिबंधित किया गया था।
नैनीताल के मल्लीताल में ब्रिटिशकाल से एक बैंड स्टैंड बना हुआ है। यहां ब्रिटिशकाल से अबतक शाम के वक्त बैंड बजाने की व्यवस्था है। बैंड स्टैंड के बगल में कुछ वर्ष पूर्व एक दरार देखने को मिली थी। ये दरार समय के साथ बढ़ती चले गई। लगभग डेढ़ माह पूर्व इस क्षेत्र को नगर पालिका, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस और प्रशासन की तरफ से खतरनाक बताकर यहां प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। इस क्षेत्र से सभी फड भी हटवा दिए गए थे। बैंड से सेलगभग 30 फ़ीट दूर आए इस भूधसाव से दीवार के बांकी के हिस्से को भी खतरा हो गया है। दरार और दबती भूमि को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ब्रिटिश काल की इस सुंदर धरोहर बैंड स्टैंड को भी अब खतरा हो गया है। भूधसाव के कारण स्ट्रीट लाइट के लैम्प भी झील में लटक गए हैं और रेलिंग टूटकर झील में समा गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park