

उत्तराखंड के बागेश्वर से बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब चार बजे की है। कैंपर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। तीनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों के नाम
गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी।
बलराम(50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी।
संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व