

उत्तराखंड के नैनीताल में एक नई आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों को लेकर जा रहे स्कूटी चालक को बचाते हुए कार चालक ने कार दीवार में मार दी जिसके बाद वो पलट गई। हादसे में कोई भी अनहोनी नहीं हुई है।
नैनीताल में तल्लीताल की बिड़ला रोड में सवेरे 9 बजे एक कार बिड़ला की तरफ से नीचेको आ रही थी। इसी बीच वेलकम होटल के पास एक स्कूटी ऊपर को चढ़ रही थी। स्कूटी कार के रास्ते में आ गई जिसे बचाने के लिए कार चालक मंगावली निवासी ऋषभ ने कार को तेजी से दीवार की ओर मोड़ दिया। अनियंत्री होकर ऋषभ की नई कार सड़क पर पलट गई। इस बीच स्कूटी चालक अपने रास्ते निकल गया।
ऋषभ की नई कार का अभी रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया है, जिसकी पलटने के बाद हालत खराब हो गई है। कार के सड़क में प्लाटने के बाद दोनों तरफ से जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कार को सड़क के किनारे सीधा खड़ा किया। ऋषभ के दोस्त धर्मेंद्र ने बताया कि ऋषभ गाड़ी लेकर आ रहा था, अचानक आई स्कूटी को बचनेके चक्कर में कार पलट गई और बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस व्यस्त मार्ग में हुए इस घटनाक्रम में कोई अनहोनी नहीं हुई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा