हुंडई कार सेंटर में भीषण आग लगी


देहरादून। सुभाषनगर के चंद्रमणी चौक स्थित BM Hyundai सर्विस सेंटर में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटों के साथ करीब दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। हादसे में सर्विस सेंटर की दो मंजिलें जलकर खाक हो गईं और अंदर रखा सामान भी पूरी तरह राख हो गया।
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


वर्दी का फर्ज निभाते हुए दी जान, पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए वीर जवान
उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जुमे को नहीं होगी छुट्टी
BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी
रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत
दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani