

हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप के हालात हो गए जब एक बिरयानी की दुकान में गैस लीक होने के चलते भीषण आग लग गई।
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके मंगल पड़ाव में लाइन न0.1 को जाने वाले रास्ते में ईदगाह के पास एक बिरयानी की दुकान में आग भड़क गई. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग ने बगल में स्थित एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. जबकि सड़क के किनारे खड़े एक सब्जी का ठेला भी आग से खाक हो गया. आग भड़कने पर किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया. आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
मंगल पड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर एक व्यक्ति की उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम बिरयानी बनाने के दौरान गैस लीकेज होने की वजह से आग भड़क गई. जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
आग फैली तो उसने बगल में ही स्थित ट्रेडर्स की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. दुकान में आग भड़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक एक व्यक्ति का फल का ठेला आग में स्वाहा हो चुका था।
गनीमत रही लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. अन्यथा बड़ा हादसा होने की संभावना थी. आग से दुकानदार और ठेली कारोबारी को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. गनीमत रही इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल