

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल की वसी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग दीपा भट्ट की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मकान का दौरा किया और मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

नैनीताल में मल्लीताल के बड़ा बाजार में सरस्वती रेस्टोरेंट के सामने वसी फुटवेयर की दुकान है। इसके ऊपर आवासीय मकान में एक 65 वर्षीय वृद्धा दीपा भट्ट रहती है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत कर कहा कि वो बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी। लेकिन जब वह लौटी तो मकान मालिक मोहम्मद आशिम ने उनके घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए। इसकी वजह से उन्हें सारी रात बाहर गुजारनी पड़ी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त खुद मौके पर पहुँच गए। उन्होंने सारी बातें जानी और वृद्धा को न्याय दिलाने के लिए कड़े संदेश दिए। दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। आयुक्त ने कोतवाली पुलिस को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर.दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस मौके पर उप-ज़िलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जे.ई.हेम उपाध्याय, नगर पालिका के टी.आई., पुलिस बल समेत राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal