Ad

देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर और पोल के बीच फंसकर पिचक गई कार_दो लोगों की मौत..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरादून में बड़ा भीषण हादसा हुआ है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भयावह दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई।

कार में सवार 2 लोगों के मौत की खबर आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कितने लोग वाहन में सवार थे इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

इस भीषण हादसे के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। यह खबर अपडेट हो रही है।

राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बेकाबू डंपर ने तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। डंपर में खनन सामग्री भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डंपर और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई।

इधर, जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर बचाव अभियान चलाकर वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे है। बताया जा रहा है कि हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page