Ad

नैनीताल में उमड़ा आस्था,भक्ति व श्रद्धा का जन सैलाब – देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : सरोवर नगरी नैनीताल में एक सितम्बर से  सात सितंबर  तक चल रहे मां नन्दा महोत्सव का आज माँ नन्दा-सुनंदा के डोले के नगर भ्रमण और गाजे बाजे के साथ विसर्जन के साथ समापन हुआ और माँ अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार वादे के साथ ही भक्तों ने  मां को नम आंखों से विदाई  दी। इस दौरान नगर में भक्ति और आस्था का आपार जन सैलाब देखने को मिला। वही मण्डलायुक्त कुमाऊं  दीपक रावत , डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मां नन्दा-सुनंदा के दर्शन करते हुए जनपद की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

   वही मेले मे माँ की विदाई में देश विदेश एवं दूर-दराज  से लाखों श्रद्धालु ने बढ़-चढ़कर शिरकत की ,माँ नन्दा-सुनंदा का फूलों  की वर्षा से जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया इस दौरान जगह जगह भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ।  और पूरा शहर नन्दामयी आस्था में सरोबार नजर आया। माँ के डोले को भक्तों के दर्शनार्थ पूरे शहर में भ्रमण कराया गया  उसके बाद पूरी विधि विधान से नैनी सरोवर मे माँ की मूर्तियों का विसर्जन किया गया ।

उत्तराखंड में नैनीताल के नन्दा देवी महात्सव में माँ के डोले को धूमधाम से नगर भ्रमण के बाद, विसर्जित कर इस अस के साथ विदा कर दिया कि वो अगले वर्ष फिर से आएगी।
नैनीताल में आज माँ नन्दा सुनंदा का डोला शहर में चारों तरफ घुमाया गया। डोले में आए भक्तों ने जमकर माँ के जयकारे लगाए। फिल्मी गीतों और भजन की धुनों में भक्तों ने जमकर नाच किया। इसके बाद भक्त डोले को लेकर ठंडी सड़क गए जहां उन्होंने डोले को नैनीझील में विधि विधान और पूजा पाठ के बाद विसर्जित कर दिया। विसर्जन से पहले माँ नन्दा सुनंदा के जेवरात और आभूषण उतारकर सुरक्षित रखे जाते हैं और उन्हें राम सेवक सभा भवन में संभालकर रख दिया जाता है। भक्त डबडबी आंखों के साथ माँ को विदा कर अपने अपने घरों को लौट आते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत , डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एसएसपी पंकज भट्ट, के साथ ही मन्दिर समिति के पदाधिकारी के साथ ही भारी संख्या श्रद्धालु उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *