

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भीमताल के आदमखोर गुलदार को मार गिराने संबंधी कार्यवाही का स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में दोपहर दो बजे होगी सुनवाई।
नैनीताल जिले में भीमताल के कसाइल और पिनरों गांव में एक गुलदार ने दो महिलाओं को अपना शिकार बना लिया था। सरकार ने इस गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए मारने के आदेश दे दिए। सात दिसंबर को मलुवाताल के कसाइल में इंद्रा देवी के बाद 9 दिसंबर को पिनरों में पुष्पा देवी को मार दिया था। इसके बाद 10 दिसंबर को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की तरफ से गुलदार को नरभक्षी घोज़हीत कर इसका निवारण करने को कहा गया था।
आज इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया जिसपर दोपहर दो बजे मामले की सुनवाई होनी तय है। मामले में प्रमुख सचिव वन और राज्य सरकार को पार्टी बनाया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त