Ad

कुन्नूर में आरएसएस के दफ्तर पर फेंका गया बम, भारी पुलिस बल तैनात..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कोच्ची: केरल के कन्नूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद RSS कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कन्नूर के पय्यानूर में स्थित RSS दफ्तर की ईमारत पर सोमवार रात 1।30 बजे बम फेंका गया। हमले में दफ्तर की खिड़कियां टूट गई है। हालांकि, इस हमले में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि इस साल फरवरी में केरल के एक पुलिस अधिकारी को संघ कार्यकर्ताओं की जानकारी कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को देने के इल्जाम में नौकरी से निकाल दिया गया था। वह PFI की सियासी विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) को संघ कार्यकर्ताओं की जानकारी दे रहा था। आरोपी अनस पीके करीमन्नूर पुलिस स्टेशन में पदस्थ था। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, अनस पीके ने पुलिस डेटाबेस में मौजूद लगभग 200 RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी SDPI को मुहैया कराई थी।

बता दें कि इससे पहले 15 नवंबर 2021 को केरल के पलक्कड़ में RSS के एक कार्यकर्ता को चाकू मारकर क़त्ल कर दिया गया था। मृतक का नाम संजीत (27) था। मृतक के शरीर पर चाकू के कई जख्म पाए गए थे। भाजपा ने SDPI पर हत्या का इल्जाम लगाया था। RSS कार्यकर्ता पर हमला उस समय किया गया था, जब वह अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *