

उत्तराखण्ड के नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण करने के दौरान उच्च न्यायालय मार्ग में लगभग तीन मीटर की दरार आ गई है। सड़क के ठीक नीचे 9 जे.सी.बी.के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया और समतलीकरण किया जा रहा है। एस.डी.एम.ने कहा सुरक्षा दीवारों को रिपैर किया जाएगा।

नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति मैट्रोपोल होटल कंपाउंड से 134 परिवारों को हटाकर, शनिवार के दिन उनके आशियानों को ध्वस्त किया गया था। शनिवार सवेरे आठ बजे से शुरू हुई ध्वस्तीकरण की मुहिम देर शाम तक चली थी। रविवार को सवेरे से मैट्रोपोल के पांच अतिक्रमणों को जमींदोज करने के साथ ही क्षेत्र के समतलीकरण का काम चल रहा था।
इसी बीच मस्जिद से उच्च न्यायालय होते हुए कालाढूंगी जाने वाले राजकीय राजमार्ग में मैट्रोपोल होटल के समीप बड़ी बड़ी दरारें उभर आई। सड़क के बीचों बीच लगभग दस फ़ीट की एक से दो इंच चौड़ी दरार दिखने से हड़कंप मच गया। एस.डी.एम.राहुल साह ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में दीवारों का जायज़ा लेकर टूटी रिटेनिंग वॉल(सुरक्षा दीवार)को ठीक किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती
Haldwani_छुट्टियां मनाने आई मासूम की सड़क हादसे में गई जान
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत
एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज