चेतावनी, कमजोर दिल वाले न देखे यह दुर्लभ वीडियो | किंग कोबरा और ?

ख़बर शेयर करें

रामनगर. [GKM news / m  usman ]काँर्बेट नेशनल पार्क विभिन्न जीव-जन्तुओं के लिए जाना जाता है। यहां से आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाने जा रहे हैं। जो आपके रोंगटे खडे कर देगा। कमजोर दिल वाले कृपया यह वीडियो ना देखें। यहां किंग कोबरा ने एक पांच फीट लम्बे सांप का शिकार कर लिया। जिसे थोडी देर बाद वह पूरा निगल गया। दरअसल मामला बिजरानी रेंज का है। जहां यह किंग कोबरा एक सांप का शिकार कर रहा था। इस सांप ने पहले तो किंग को डराने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन किंग कोबरा ने कहां इसे बख्शना था। किंग कोबरा ने इस सांप को अपने जबडों के बीच ले लिया। और इसमें अपना जहर डाल दिया। जिसके बाद यह सांप बहुत देर तक तडपता रहा। लेकिन बाद में इसने अपना दम तोड दिया। फिर किंग कोबरा इसे पूरा साबूत ही निगल गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *