नशे में स्टेयरिंग थामा तो पुलिस का शिकंजा तय, 6 गिरफ्तार


भवाली। शराब के नशे में गाड़ी चलाना और सड़क पर हुड़दंग करना छह लोगों को भारी पड़ गया। नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नशे में वाहन चला रहे चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में भवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान UK04-AS-9619 को रोका।
जांच में सामने आया कि चालक विकास कुमार शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। वहीं वाहन में सवार उसके पांच साथी शोर-शराबा कर सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस कर रहे थे।
पुलिस ने सभी छह लोगों का गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया गया, जबकि पांच अन्य के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1.विकास कुमार, निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, काठगोदाम
2.पारस मेहरा, उम्र 22 वर्ष
3.अनुज सागर, उम्र 24 वर्ष
4.बृजेश कुमार, उम्र 23 वर्ष
5.चंदन आर्य, उम्र 21 वर्ष
6.अशोक कोहली, उम्र 37 वर्ष
सभी को जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
शराब पीकर स्टेयरिंग थामना सिर्फ अपनी जान को खतरे में डालना नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे हर इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ है। नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि नशे में ड्राइविंग और सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)
बेकाबू कार ने दो मासूमों को कुचला, 10 साल के वंश की मौत
Operation Exit – Well Done नैनीताल पुलिस!
नैनीताल में शह और मात का खेल शुरू…
दिनेश आर्य को राज्यसभा का टिकट उत्तराखंड के जनमानस का सम्मान_ महेन्द्र नागर